Katihar News: 62 किसानों के बीच किया गया धान के बीज का वितरण
कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। प्रखंड में इस बार धान की खेती को लेकर किसानों में उत्साह है। समय पर रोपाई और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिलने से किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ अच्छी आमदनी की उम्मीद जगी है। कृषि विभाग के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है। कई किसानों ने सरकारी योजना के अलावा बाजार से बीज खरीदकर भी रोपाई की है। प्रखंड कृषि कार्यालय की ओर से अनुदानित दर पर 12 किसानों के बीच छह-छह किलोग्राम धान बीज का वितरण किया गया। वहीं प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) योजना के तहत मुरादपुर और डूमर पंचायत को क्लस्टर के रूप में चयनित किया गया है। दोनों पंचायतों में 25-25 किसानों यानी कुल 50 किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया। इस तरह अनुदानित योजना और प्रदर्शन योजना को मिलाकर कुल 62 किसानों को बीज वितरित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.