कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बर्मा कॉलोनी में मंगलवार को आयोजित 52वीं जूनियर जोनल बालक कबड्डी प्रतियोगिता में कटिहार और बांका की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता एवं उपविजेता स्थान हासिल किया। दोनों टीमें अब 4 से 6 अगस्त तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा नारियल फोड़कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित कि...