Katihar News: 45 दिवसीय पशु टीकाकरण अभियान का किया गया शुभारंभ
कटिहार, जुलाई 10 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि पशु शल्य चिकित्सालय में 45 दिनों तक चलने वाले पशु टीकारण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ निगम पार्षद चांदनी देवी ने किया। इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डा.प्रमोद कुमार मेहता, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. अमरंजय कुमार, निवेदिता कुमारी सहित विभागीय पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। जिला पशुपालक पदाधिकारी ने कहा कि 10 जुलाई से 45 दिनों तक पशुओं का एफएमडी टीकाकरण अभियान चलेगा। टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर सभी पंचायतों में वैक्सीनेटर की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविर भी लगाया जाएगा। पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने मवेशियों को खुरपका व मुहंपका बीमारी से बचाव को लेकर पशुपालकों को अपने मवेशियों का एफएमडी टीकाकरण कराना चाहिए। यह भी पढ़ें- जिले भर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.