Katihar News: 40 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
कटिहार, अगस्त 12 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर नगर पंचायत के घुरना स्कूल के पास से मंगलवार को 40 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर पवन कुमार पुर्णिया जिला के टीकापट्टी थाना अंतर्गत सिमरा गांव से शराब लेकर कुरसेला की ओर आ रहा था, जिसकी पुलिस को भनक लग गई। सूचना मिलते ही एएसआई राजीव रंजन एवं ब्रजेश कुमार दल-बल के साथ घुरना स्कूल के पास पहुंचे। संदेह पर बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। बाइक की डिक्की और झोला से करीब 40 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। शराब मिलने पर तस्कर को गिरफ्तार कर बाइक जब्त करते हुए उसे थाना लाया गया। पुलिस मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में लगी थी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.