Katihar News: 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी, रोहिणी नक्षत्र और शुभ योगों का दुर्लभ संयोग
कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है जब गृहस्थ और वैष्णव संप्रदाय एक ही दिन, 4 सितंबर (शुक्रवार) को जन्माष्टमी का व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। इससे जिले के मठ-मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी एक साथ उत्सव का उल्लास दिखाई देगा। श्रद्धालु 3 सितंबर को नहाय-खाय करेंगे और 4 सितंबर को उपवास रखकर मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित अंजनी कुमार ठाकुर के अनुसार इस बार अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, हर्षण और वज्र योग का शुभ संयोग एक ही दिन बन रहा है। रात्रि 11:08 बजे चंद्रोदय के समय यह विशेष योग रहेगा। सामान्य वर्षों में गृहस्थ और वैष्णव संप्रदाय अलग-अलग तिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.