Katihar News: 34.200लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार,भेजा जेल
कटिहार, अक्टूबर 29 -- Katihar News: डंडखोरा संवाद सूत्र गुप्त सूचना के आधार पर डंडखोरा पुलिस ने डंडखोरा कटिहार सड़क की रतनपुरा गांव के पास अवैध रूप से विदेशी शराब ले जाते दो युवक को पकड़ा । थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक डंडखोरा से कटिहार की ओर जा रहा है उसी की सत्यापन के आधार पर पुलिस बल के द्वारा पीछा किया गया जिसे रतनपुरा गांव के पास रोककर तलाशी ली गई जिसके पास 189 डाटा पैक विदेशी शराब बरामद की गई लगभग 34 .200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया साथ में दोनों युवकों से दो मोबाइल भी बरामद की गई है। युवक का पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सुबोध कुमार तथा सौरव कुमार के रूप में हुई है। मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.