कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: बारसोई। निज प्रतिनिधि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार 29 जुलाई की रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो युवक बाइक से विदेशी शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने बारसोई स्टेशन से सुधानी जाने वाली पक्की सड़क पर धनुक टोला के समीप घेराबंदी कर वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान बाइक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- कटिहार : शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो जगहों से 141.375 लीटर विदेशी शराब बरामद गिरफ्तार तस्करों की पहचान मीर मुनाफ के रूप में हुई है। पुलिस ने जब्त शराब की कुल मात...