Katihar News: 328 परिवारों के पक्के मकान का सपना होगा साकार, मिला स्वीकृति पत्र
कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। शहर में अपना पक्का मकान होने का सपना देख रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए बुधवार का दिन खुशियां लेकर आया। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत नगर निगम कटिहार के 328 लाभुकों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। स्वीकृति पत्र हाथ में आते ही लाभुकों के चेहरे खिल उठे। लंबे समय से अपने घर का सपना संजोए परिवारों के लिए यह पल किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं था। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत नगर निगम कटिहार की ओर से आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण समारोह की अध्यक्षता महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने की। इस दौरान महापौर ऊषा देवी अग्रवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और उप महापौर मंजूर खान ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए। समारोह में 328 परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.