कटिहार, अगस्त 13 -- Katihar News: सालमारी। सालमारी पुलिस ने गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में नारायणपुर चौक के समीप से 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर बाइक की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में 30 लीटर शराब बरामद किया गया। नारायणपुर निवासी तस्कर पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि आरोपी को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: चोरी का सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...