कटिहार, सितम्बर 20 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई अब सिर्फ कक्षा और कॉपी तक सीमित नहीं रहेगी। 26 सितंबर को जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होने वाली अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता तक की पूरी तस्वीर अभिभावकों के सामने रखी जाएगी। पहले यह कार्यक्रम 22 सितंबर को प्रस्तावित था। संगोष्ठी की थीम निपुण पथ : पढ़ना, लिखना एवं गणना रखी गई है। विभाग ने अभिभावक-शिक्षक बैठक को महज औपचारिकता से बाहर निकालकर विद्यालय और घर के बीच नियमित संवाद का माध्यम बनाने पर जोर दिया है। बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी कमजोरियां और उपलब्धियां अभिभावकों के साथ साझा की जाएंगी। वहीं घर पर पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल तैयार करने को लेकर भी अभिभावकों को ...