कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विनोदपुर स्थित अग्रसेन भवन में बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की जिला ग्रामीण एवं महानगर इकाई की संयुक्त जिला कार्यकारिणी बैठक हुई। जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार की समीक्षा के साथ आगामी 26 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष राणा विशाल ने किया। ग्रामीण कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और प्रवक्ताओं सहित विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, महानगर इकाई में भी पदाधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय और महानगर अध्यक्ष राणा ...