Katihar News: 25 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर शीतल मनी सड़क पर बरहट गेट के निकट वाहन चेकिंग अभियान के दौरान साइकिल में सवार एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। मौके पर उपस्थित पुलिस के जवानों द्वारा उक्त शराब तस्कर को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बोरा में बंद 25 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पूछताछ करने पर शराब तस्कर ने अपना नाम नगीना विश्वास बताया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए नगीना विश्वास को न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.