कटिहार, सितम्बर 1 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले के 20 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) अब केवल प्रधानाध्यापकों के भरोसे नहीं चलेंगे। स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मॉडल स्कूलों से जोड़ दिया है। ये अधिकारी हर सप्ताह विद्यालय पहुंचकर स्वयं कक्षाएं लेंगे, पढ़ाई की गुणवत्ता पर नजर रखेंगे और स्मार्ट क्लास, लैब तथा अन्य सुविधाओं के उपयोग की समीक्षा करेंगे। मंगलवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सभी 20 मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक में इसका विस्तृत खाका तैयार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जुलाई 2026 में राज्यभर में 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का लोका...