Katihar News: 2 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: आजमनगर। आजमनगर गायघट्टा वाया शीतल मनी सड़क पर वाहन जांच के दौरान आजमनगर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल हो गया। ऑटो रिक्शा से गांजा लेकर बंगाल की ओर से आजमनगर आ रहा था युवक, वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दबोच लिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के धमाईकोल कब्रिस्तान के समीप पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक युवक को करीब दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी पंचायत अंतर्गत पोरला गांव निवासी रतन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को युवक के गांजा लेकर आने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर आजमनगर पुलिस ने धमाई कोल कब्रिस्तान के पास वाहन जांच शुरू किया। इसी दौरान बंगाल की ओर से ऑटो रिक्शा से आजमनगर की ओर आ रहे युवक को पुलिस ने रोककर जांच की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.