Katihar News: 18 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
कटिहार, अक्टूबर 10 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी पासवान टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 18 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक की पहचान काबिलपुर निवासी सूर्य नारायण यादव के पुत्र रोहित कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई में एएसआई संतोष बहादुर के साथ सिपाही सद्दाम हुसैन और आकाश कुमार शामिल थे। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है। इस मामले में मरंगी निवासी दीपक कुमार यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। गिरफ्तार आरोपी का मनसाही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया गया जिसे बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Munger News: 11 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.