कटिहार, अक्टूबर 6 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। पानी का जमाव होने वाले खेतों को उपयोगी बनाने के लिए मुख्यमंत्री समेकित चौर योजना का लाभ जिले के 17 किसानों को दिया गया है।

योजना के लाभ चौर की जमीन पर मत्स्यपालन के साथ सब्जी की खेती व बागवानी के लिए वर्ष 2025-26 में विभाग को 21 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया था। जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि आवेदन करने वाले किसानों में अंतिम रूप से 17 का चयन कर चौर विकास योजना का लाभ दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अब तक विभाग को लक्ष्य नहीं मिला है। बरसात बाद ही लक्ष्य दिया जाएगा।

अनुदान का प्रावधान चौर विकास योजना के तहत किसानों द्वारा किए गए आवेदन की जांच के बाद अंतिम रूप से लाभुक किसान का चयन किया जाता है। योजना का लाभ लेने वाले लाभुक किसानों को 40 से 70 प्रतिशत तक अनुदान...