कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई एवं कचना पुलिस ने 156.700 लीटर शराब बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं 100 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कचना थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से एक ऑटो से विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर तीनमोहानी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: झोपड़ी से शराब बरामद, तस्कर फरार जांच के दौरान पुलिस को देखकर ऑटो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार तस्कर की ...