कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। खेल प्रतिभाओं को जिला स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका देने के उद्देश्य से रविवार को जिला स्तरीय विद्यालय बालक-बालिका अंडर-14, 17 एवं 19 खेल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्वाह्न 11 बजे कोशी रेलवे फुटबॉल स्टेडियम, न्यू कॉलोनी में अपर समाहर्त्ता, कटिहार ने किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा। जिले के 154 सरकारी एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के कुल 1394 प्रतिभागी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वुशू, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस, कराटे, फुटबॉल, बॉक्स...