कटिहार, अगस्त 3 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।15वीं वित्त आयोग (टाइड) योजना के तहत 15 लाख 48 हजार रुपये की लागत से दो नाला निर्माण कार्य का जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने शिलान्यास किया। पहली योजना के तहत पंचायत के चांदपाड़ा में जब्बार के घर से हन्नान के घर तक 7.48 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जाएगा। वहीं दूसरी योजना के अंतर्गत चायटोला वार्ड संख्या-12 में अब्दुल के घर से नदी तक 8 लाख रुपये की लागत से ढक्कनयुक्त नाला का निर्माण होगा। इन दोनों योजनाओं के पूर्ण होने से बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनिय...