Katihar News: 15 दिन से लापता 13 वर्षीय बालक का कमला धार मखाना खेत से शव बरामद, गांव में मची सनसनी
कटिहार, अगस्त 8 -- Katihar News: कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र के रमौली गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 15 दिनों से लापता 13 वर्षीय बालक का शव मखाना खेत से बरामद हुआ। घटना के बारे में बताया जाता है कि बहरखाल पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित मखाना खेत में शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे बजे मजदूर मखाना निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान कमला धार मखाना खेत से पानी में तैरते शव को देखा और मजदूरों ने इसकी सूचना तत्काल आसपास के ग्रामीणों को दिया। कुछ ही देर में शव मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई।मृतक की पहचान मंगल महतो एवं मां लक्ष्मी देवी के 13 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सत्यम पिछले करीब 15 दिनों से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने रौतारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.