कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: बारसोई। अवर निबंधन कार्यालय बारसोई में निबंधन से संबंधित कार्यों को और अधिक सुगम पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 12 सितंबर से सेवा प्रदाता के माध्यम से पेपरलेस पद्धति से कार्य सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के लागू होने से निबंधन कार्य में कागजी प्रक्रिया को कम करने के साथ-साथ समय की बचत और कार्यों के अधिक व्यवस्थित ढंग से निष्पादन में मदद मिलने की उम्मीद है। बताया गया कि पेपरलेस व्यवस्था के तहत निबंधन से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा । इससे दस्तावेजों के रखरखाव में सुविधा कागज की खपत में कमी तथा कार्यों की निगरानी एवं अभिलेखों के संरक्षण में भी सहूलियत मिलने की संभावना है। वहीं सेवा प्रदाता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जो...