Katihar News: 12 जुलाई को 10 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा, तैयारी पूरी
कटिहार, जुलाई 7 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के 78 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 12 जुलाई (रविवार) को कटिहार के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिले में कुल 3960 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा एक पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जबकि 10:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.