कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-7 स्थित समसपुर-भवानीपुर ग्रामीण सड़क पर सोमवार को 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के समय सड़क से ग्रामीणों और स्कूल जा रहे बच्चों का आवागमन जारी था। संयोगवश कोई व्यक्ति तार की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और टूटे हुए तार को दोबारा जोड़ने का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि दो बिजली पोलों के बीच अत्यधिक दूरी होने के कारण तारों पर लगातार दबाव बना रहता है, जिससे आए दिन तार टूटकर नीचे गिरते हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। ग्रामीणों ने मा...