Katihar News: 10 लीटर पांच सौ ग्राम देसी शराब के साथ एक विक्रेता गिरफ्तार
कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: फलका। फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के राधानगर गांव से दस लीटर पांच सौ ग्राम देसी शराब के साथ एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति के द्वारा देसी शराब बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंच संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया और पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से दस लीटर 500 ग्राम देशी शराब बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Araria News: 13 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.