कटिहार, अक्टूबर 4 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार जिले में मानसून की विदाई के बीच मौसम एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ाने लगा है। खेतों में धान की बालियां पकने लगी हैं और फसल कटाई की तैयारी चल रही है। ऐसे समय में बारिश हुई तो खेत में खड़ी फसल में नमी बढ़ने के साथ कटाई के बाद खुले में रखे धान को भी नुकसान का खतरा रहेगा। रविवार को जिले में हल्की बारिश की संभावना के बीच उमस का असर भी बना हुआ है। दोपहर तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के स्थानीय आंकड़ों के अनुसार रविवार को 70 फीसदी बारिश की संभावना है और देर रात तक जिले के विभिन्न भागों में करीब 3 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। सोमवार को बारिश की संभावना 50 फीसदी रहेगी और करीब 1.7 मिलीमीटर बारिश का अनुमान...