कटिहार, नवम्बर 2 -- Katihar News: ​बारसोई, निज प्रतिनिधि। बारसोई अनुमंडल स्थित बलरामपुर प्रखंड में किसानों और लाइसेंसी खाद दुकानदारों के बीच सरकारी दर को लेकर छिड़ी खींचतान के कारण खाद का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। जिले के बलरामपुर प्रखंड के सभी लाइसेंसी खाद दुकानदारों ने पिछले तीन महीनों से थोक विक्रेताओं से खाद का उठाव पूरी तरह बंद कर दिया है।​ सरकारी रेट बनाम होलसेलरों की मनमानी सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार किसानों को 266 रुपया प्रति बोरी की दर से खाद उपलब्ध कराया जाना है। और किसान इसी निर्धारित मूल्य पर खाद की मांग कर रहे हैं। हालांकि लाइसेंसी दुकानदारों का आरोप है कि कटिहार के होलसेलर उन्हें सरकारी दर पर खाद नहीं दे रहे हैं। होलसेलर जबरन 350 रुपया प्रति बोरी के आसपास महंगे दामों पर खाद बेच रहे हैं।

खाद उठाव बंद करने की वजह दुक...