कटिहार, अक्टूबर 29 -- Katihar News: मनिहारी नि स गुरूवार को बाल मजदूरी के खिलाफ तीन प्रखंड के बालश्रम प्रवर्तन पदाधिकारियो का धावा दल ने नारायणपुर पूर्णिया फोरलेन सड़क किनारे लालबाग के पास से एक बाल श्रम करते एक बालक को मनिहारी थाना के सहयोग से रेस्क्यू किया है। धावा दल में शामिल मनिहारी के बाल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने पवन कुमार शर्मा ने बताया कि हसनगंज तथा बरारी के बाल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी धावा दल मे शामिल हैं। लालबाग के पास एक होटल से बाल श्रम करते एक बालक को रेस्क्यू किया गया है। बालक को (सीडब्लूसी) बालक कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया जाएगा। होटल मालिक पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक निर्धारित जुर्माना करते हुए बालक को उसके परिजन को सौंप दिया जाएगा । कारवाई के दौरान आस पास के लोगो की भीड़ जुट गई थी। मालूम हो कि इन दिनों मनिहार...