कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में सरकारी विद्यालयों में कक्षा वार विद्यार्थियों के नामांकन का आंकड़ा पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया में अभी काफी काम बाकी है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की 12 अक्टूबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, कटिहार के 2242 स्कूलों में से 1630 में ही नामांकन संबंधी आंकड़े दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो सकी है। वहीं, 612 स्कूलों में यह काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। जिले में कुल 642288 विद्यार्थियों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित है, जबकि 496506 विद्यार्थियों का आंकड़ा पोर्टल पर दर्ज किया गया है। इस तरह लक्ष्य के मुकाबले करीब 77.3 प्रतिशत विद्यार्थियों का आंकड़ा दर्ज हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 1519 स्कूलों के आंकड़ों का सत्यापन बीईओ स्तर पर पूरा हो चुका है। इतनी ही संख्या में...