कटिहार, अगस्त 18 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) परियोजनाओं के पंजीकरण में बिहार के जिलों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। राज्य में अद्यतन कुल 2,795 परियोजनियां पंजीकृत हो चुकी हैं। इस सूची में बेगूसराय 340 परियोजनियों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि कटिहार 56 परियोजनियों के साथ 22वें स्थान पर है। जिले की स्थिति बताती है कि यहां अभी भी जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने की काफी गुंजाइश है।

राज्यस्तरीय आंकड़े राज्यस्तरीय आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण 214 परियोजनियों के साथ दूसरे, बांका 160 के साथ तीसरे, पूर्णिया 126 चौथे और सीवान 125 परियोजनाओं के साथ पांचवें स्थान पर है। इसके बाद किशनगंज (110), पूर्वी चंपारण (109), गोपालगंज (106), पटना (105), जमुई (96), खगड़िया (95), शेखपुरा (94), सीतामढ़ी (93), दरभंगा ...