कटिहार, अगस्त 27 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता। बदलते मौसम और मौसमी संक्रमण के बीच एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी जागरूकता संदेशों में साफ कहा गया है कि छींकते और खांसते समय लापरवाही संक्रमण को तेजी से फैला सकती है। ऐसे में मुंह और नाक को रूमाल या कपड़े से ढंकना, हाथों की नियमित सफाई करना और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचना जरूरी है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि तबीयत खराब होने पर घबराने के बजाय सावधानी बरतें। बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर पर्याप्त आराम करें, खूब तरल पदार्थ पीएं और पौष्टिक भोजन लें। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा बयान में भी कहा गया है कि मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर सतर्क रहना जरूरी...