Katihar News: हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, मुर्गे पर होगी विदाई, नवरात्र में बरसेगी आस्था की फुहार
कटिहार, सितम्बर 20 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देवी मंत्रों और ढाक की गूंज के बीच शारदीय नवरात्र की तैयारियों ने कटिहार में रफ्तार पकड़ ली है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा पंडालों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे हैं। इस बार नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर और विदाई मुर्गे पर होगी। ज्योतिषाचार्य अंजनी कुमार ठाकुर के अनुसार हाथी पर मां का आगमन शुभ संकेत माना जाता है। इसे ज्ञान, शांति, अच्छी वर्षा और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। वहीं मंगलवार को नवरात्र समापन होने के कारण मां का प्रस्थान मुर्गे अर्थात चरणायुध पर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.