कटिहार, अगस्त 12 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। सालमारी में प्रत्येक सोमवार को सप्ताहिक हाट मुख्य स्थल के साथ साथ सड़क किनारे दुकान लगने से जाम की समस्या से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को छठ घाट के पास जाम लगने से लोग काफी परेशान रहे। स्थानीय प्रशासन द्वारा जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है की सोमवारी हाट अंचल की देख देख में चलता है। ऐसे में सोमवारी हाट अव्यवस्थित तरीके से लगाने पर आजमनगर सीओ के द्वारा इस पर संज्ञान नहीं लेने पर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं। लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी से जाम की समस्या से निजात दिलाने व अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। सोमवार को इंदिरा चौक से छठ घाट तक लगता है। यहां प्रत्येक दिन हजारों लोगों का आना जाना होता है...