Katihar News: हवाई फायरिंग करने का आरोपी युवक गिरफ्तार, कट्टा व गोली बरामद
कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। मजदिया गांव में रक्षाबंधन की देर रात एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग करने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने युवक को कटरिया पुलिस पीकेट के पास धर दबोचा। इस बीच पुलिस से भागने के क्रम में बाइक सवार युवक पुलिस पीकेट के समीप लगे बैरिकेडिंग से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक का हाथ टूट गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक कट्टा, एक गोली व मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक की बाइक भी जब्त कर ली।
घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक शेरमारी वार्ड संख्या 10 निवासी नीरज कुमार रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन के घर मजदिया आया था। देर रात बाइक लेकर मजदिया से निकलने के दौरान उसके द्वारा दो-तीन राउंड हवाई फायरिंग किए जाने की बात बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.