कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बच्चों को अपने अधिकारों की जानकारी देने और उन्हें असुरक्षित परिस्थितियों से बचने के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के स्कूलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बच्चों को बाल संरक्षण कानून, पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा और विधिक सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। जिले के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, निजी एवं अन्य संबंधित विद्यालयों में 26 से 31 अक्टूबर तक छह दिवसीय सुरक्षित बचपन अभियान चलेगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों को जागरूक बनाने के साथ जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने का रास्ता भी बताना है। प्रार्थना सभा से कक्षा तक चलेगी जागरूकता की पाठशाला

स्कूलों में चलेगा सुरक्षित बचपन अभियान जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, सभी विद्यालय प्रधानों...