Katihar News: हर घर तिरंगा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
कटिहार, अगस्त 14 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह,उप-मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह एवं कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को नगर पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्कूली बच्चों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रैली में विद्यार्थियों एवं नगर पंचायत कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। वहीं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.