कटिहार, अगस्त 13 -- Katihar News: समेलीं,एक संवाददाता। धर्मगुरु गांधी उच्च विद्यालय कृष्ण नगर के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता साईकिल रैली निकाली। रैली का नेतृत्व बीडीओ सह बीईओ प्रकाश कुमार,बीपीआरओ मो. हाशिम ,सीओ प्रियरंजन कुमार ने किया। साइकिल रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिसर से शुरू हुई यह रैली पोषक क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। जागरूकता रैली में प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल पटेल , शिक्षक अरविंद आनन्द, राजीव रंजन ,युग्मपद गोसर , संजय वर्णवाल, राजेश कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह भी प...