कटिहार, अगस्त 15 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बारसोई अनुमंडल परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई। अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार के नेतृत्व में आयोजित रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए। रैली में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। रैली अनुमंडल परिसर से निकलकर ब्लॉक चौक, मस्जिद चौक होते हुए पुनः अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंची। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हर घर त...