कटिहार, अगस्त 5 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई रेलवे स्टेशन रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गति शक्ति योजना के तहत सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक यादव के नेतृत्व में रेलवे की टीम ने हनुमान मंदिर से काली मंदिर तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित दुकानों तथा लीज पर आवंटित दुकानों के आगे बनाए गए अवैध बरामदों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

अतिक्रमण हटाने का उद्देश्य रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य स्टेशन रोड पर लगभग 7 मीटर (23 फीट) चौड़ी सड़क का निर्माण कराना है। सड़क निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है, जिससे रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

स्थानीय ...