Katihar News: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच होगी तेज
कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने की तैयारी की है। हेलमेट और सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने वालों से लेकर ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों तक पर कार्रवाई की जाएगी। नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के साथ वाहनों के कागजातों की भी सघन जांच होगी। वहीं, दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त किए जाएंगे। शनिवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इन मुद्दों की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा।
ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय ब्लैक स्पॉट पर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.