कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: आजमनगर। प्रखंड अंतर्गत खुरियाल पंचायत के सिंहपुर मार्केट में सांसद तारिक अनवर द्वारा हाई मास्ट टावर लाईट उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आजमनगर कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रिजवान अहमद ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ सांसद को 14 सूत्री मांगपत्र सौंपा। जिसमें खुरियाल रेलवे-स्टेशन पर ट्रेन नंबर 15909/15910, 13145/13146, 15715/15716 एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव देने, रेलवे स्टेशन में आधुनिक सुविधाजनक प्रतीक्षालय, रेलवे-स्टेशन से पूर्व, धूमनगर चौक, देवगांव चौक आदि स्थानों पर हाई मास्ट टावर लगाने की मांग की। साथ ही सांसद से क्षेत्र में जर्जर पोल व विद्युत पोल को बदलने जाने, सड़क के चौड़ीकरण व जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर आवश्यक पहल किए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Katihar News: सोमवार को सांसद ने आजमनगर प्...