कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन की प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सोमवार को प्रस्तावित औपबंधिक स्थानांतरण सूची को लेकर हजारों शिक्षकों में उत्सुकता बनी हुई है। इस सूची से न सिर्फ शिक्षकों के नए कार्यस्थल की तस्वीर साफ होगी, बल्कि लंबे समय से शिक्षक संकट से जूझ रहे विद्यालयों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विभागीय प्रक्रिया के तहत शिक्षकों से पूर्व में विद्यालयवार विकल्प मांगे गए थे। अधिकांश शिक्षकों ने अपनी पहली पांच प्राथमिकताओं वाले विद्यालयों को ही चुना है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में पदस्थापन इन्हीं विकल्पों के आधार पर तय होंगे। जिन विद्यालयों में वर्षों से शिक्षकों की कमी बनी हुई है, वहां इस स्थानांतर...