Katihar News: स्टेशन पर तीन शातिर मोबाइल चोर दबोचे, चोरी के तीन मोबाइल बरामद
कटिहार, जुलाई 8 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता यात्रियों के सामान चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। आरपीएफ इंस्पेक्टर विक्रम कुमार ने बताया कि संयुक्त जांच अभियान के दौरान तीन शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लरकनिया टोला निवासी 18 वर्षीय मो. अमन, ड्राइवर टोला निवासी 20 वर्षीय राज कुमार हरि तथा 19 वर्षीय साजन हरि के रूप में हुई है। तीनों कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन के स्टेशन से खुलने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.