Katihar News: स्कूल से बाहर, ई-शिक्षाकोष में हाजिरी, पांच प्रधानाध्यापक निलंबित
कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्कूल में प्रधानाध्यापक की कुर्सी खाली रही, लेकिन ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज होती रही। विद्यालय में मौजूद हुए बिना किसी दूसरे स्थान से मार्क ऑन ड्यूटी के जरिए हाजिरी बनाने के आरोप में जिले के पांच प्रधानाध्यापकों पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्णिया प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने पांचों प्रधानाध्यापकों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के अधीन कर दिया है। इन पर अनधिकृत रूप से विद्यालय से अनुपस्थित रहने, बच्चों को पठन-पाठन से वंचित रखने तथा शिक्षक आचरण और विभागीय निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अलग-अलग कार्यालय आदेश में कोढ़ा के तीन, समेली और फलका के एक-एक प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। कार्रवाई का आधार जिला शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.