Katihar News: स्कूलों से जुड़ेंगे 989 आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों को मिलेगा शैक्षणिक सहयोग
कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच तालमेल बढ़ाया जाएगा। समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2026-27 के तहत कटिहार के 989 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को शैक्षणिक सहयोग देने का प्रस्ताव है। इनमें सरकारी विद्यालयों से 500 मीटर की परिधि में स्थित 742 आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय परिसरों में संचालित 247 केंद्र शामिल हैं। अब 500 मीटर के दायरे वाले केंद्रों की विद्यालयवार और प्रखंडवार सूची का सत्यापन किया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने 25 सितंबर को सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा को इस संबंध में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.