Katihar News: स्कूलों में हर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र रखना होगा अनिवार्य
कटिहार, नवम्बर 10 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षणिक रिकॉर्ड अब और व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रत्येक नामांकित छात्र-छात्रा का जन्म प्रमाणपत्र विद्यालय के अभिलेख में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। साथ ही जिन बच्चों का अब तक बैंक खाता नहीं खुला है, उनका खाता खुलवाने की जिम्मेदारी भी विद्यालयों को सौंपी गई है। विभाग ने इन दोनों कार्यों को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की है। इस निर्देश के बाद जिले के सरकारी विद्यालयों में नामांकित बच्चों के दस्तावेज और बैंक खाते की स्थिति की पड़ताल तेज होने की संभावना है। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) विजय कुमार पांडेय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.