Katihar News: स्कूलों में कायाकल्प की सुस्ती अब नहीं चलेगी
कटिहार, अक्टूबर 23 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज की जा रही है। स्कूलों में भवन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान में अब काम की रफ्तार से लेकर उसकी प्रगति तक पर शिक्षा विभाग की सीधी नजर रहेगी। किस विद्यालय में काम शुरू हुआ, कहां कार्य पूरा हो चुका है और किन स्कूलों में अब भी काम बाकी है, इसका हिसाब अब रोज देना होगा। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग ने अभियान की निगरानी व्यवस्था सख्त कर दी है। इसके तहत सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को प्रतिदिन शाम पांच बजे तक विद्यालयवार प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.