Katihar News: स्कूलों की जरूरतें पूरी करने को 275 करोड़ जारी
कटिहार, अक्टूबर 25 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने पहल तेज कर दी है। कायाकल्प अभियान के तहत राज्य सरकार ने कटिहार समेत बिहार के सभी जिलों के लिए कुल 275 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से विद्यालयों में जरूरत के मुताबिक विकास कार्य कराए जाएंगे। अब विद्यालयों को मिलने वाली राशि के इस्तेमाल की प्रक्रिया पूरी करने पर जोर है। इसके लिए 30 अक्टूबर से पहले सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कराकर प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी देना अनिवार्य किया गया है। जरूरत के हिसाब से तय होगी विकास कार्यों की प्राथमिकता यह भी पढ़ें- Bagaha News: 31 अक्तूबर तक स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.