Katihar News: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाला युवक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार
कटिहार, जुलाई 8 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता डंडखोरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने वायरल तस्वीर की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को डंडखोरा थानाध्यक्ष विजय कुमार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीर वायरल कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का सत्यापन शुरू किया। जांच में वायरल फोटो में दिख रहे युवक की पहचान शंकरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप दास, पिता स्व. जीरू दास के रूप में हुई। पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ डंडखोरा थाना में केस दर्ज किया और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.