Katihar News: सेमापुर रेलवे ढाला के पास 8.328 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र। सेमापुर रेलवे ढाला के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 किलो 328 ग्राम गांजा बरामद किया। मौके से एक बाइक, दो मोबाइल फोन और एक ब्लूटूथ डिवाइस भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गणपति कुमार, निवासी घोशवरी, जिला पटना तथा भोला कुमार साव, निवासी गणेशपुर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद सेमापुर रेलवे ढाला के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से गांजा समेत अन्य सामान बरामद किया गया। वही सेमापुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे ढाला के समीप छापेमारी की गई थी। इस दौरान दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.