Katihar News: सेमापुर थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: सेमापुर, संवाद सूत्र। एसपी परिचय कुमार ने शनिवार को सेमापुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय एवं विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। एसपी ने ओडी रजिस्टर का अवलोकन करते हुए उसकी जांच की तथा थाने में संधारित किए जा रहे अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। एसपी ने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा। यह भी पढ़ें- Banka News: लंबित मामलों के त्वरित निष्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.